उत्तराखण्ड लालकुआं

तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा वन उपज की अवैध लीसा निकासी के विरुद्ध की गई कार्यवाही….       

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- प्रभागीय वनाधिकारी  तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज  लालकुआं  ने अवैध रुप से लीसा तस्करी  कर रहा एक वाहन ट्रक को  किया सीज़ लालकुआ बरेली नेशनल हाइवे  पर बहुमूल्य वन संपदा लीसा का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक पंजीकरण नंबर UK 06 CB 7514 को शांति पुरी वन वैरियर से 2 km आगे गोकुल नगर पर पकड़ लिया तथा लालकुआ  रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदू एकता के लिए कर्म आधारित वर्ण व्यवस्था लागू करने की मांग ईश्वरी प्रसाद राठौर ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा ज्ञापन….

 

 

 

 

प्राथमिक जाँच में यह सामने  आया है कि  यह ट्रक जो बिना बैध अनुज्ञा के जिसमें  वन उपज लीसा के 380 टीन लगभग 65 कुंटल लीसा भरा  पाया गया  , का अवैध अभिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा स्वच्छता का आदर्श जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण….

 

 

 

 

उक्त वाहन  में अवैध रूप से  ले जा रहे वन उपज  लीसा  जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 15 लाख रूपये का आकलन किया गया है के प्रकरण  की  विस्तृत जाँच की जा रही  है,

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शुरू हुआ वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जल्द बनवाएं या संशोधित करें अपना वोट….

 

 

प्रारंभिक स्तर पर हल्द्वानी मार्ग से पहाड़ के जंगलों से वन उपज लीसा का अवैध अभिवहन किए जाने की जानकारी हो रही है।  प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज  कर  वाहन को सीज कर दिया गया है।