उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में कच्ची शराब तस्करी पर कार्रवाई, 175 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की सख्ती, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी….

25 मार्च को टांडा बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 175 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे वह मोटरसाइकिल से ले जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह (19 वर्ष) निवासी गुलरभोज, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भालू ने महिला पर हमला किया, गंभीर घायल….

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल युगल मिश्रा और नीरज कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया स्मरण….