उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सीएम धामी के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा, एसपी क्राइम ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित काठगोदाम-हल्द्वानी भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी दायित्वों, वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल, रूट सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन व्यवस्था और आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्धारित समय से पहले अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन जॉब से डिजिटल अरेस्ट तक, विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक

रूट और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी

पुलिस को मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्ग और महत्वपूर्ण स्थानों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। सभी ड्यूटी प्वाइंट के बीच वायरलेस संचार और आपसी समन्वय मजबूत रखने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-दून हाईवे पर फिर हादसा, बेकाबू ट्रक ने आईआरबी वाहन को मारी टक्कर

पुलिस अधिकारियों को किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, भीड़ नियंत्रण या कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति से निपटने के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आपातकालीन सेवाओं और वैकल्पिक मार्गों को सुचारू रखने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने आमजन और यात्रियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर-फाटो और कॉर्बेट में 18 जिप्सियों को अनुमति, 24 महिला संचालकों पर भी बनी सहमति

अधिकारी करेंगे लगातार निगरानी

संबंधित प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने तथा अधीनस्थ पुलिस बल से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ हल्द्वानी रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा सहित विभिन्न थाना-चौकी प्रभारी, यातायात, संचार एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।