Uncategorized

मानसून में लगेगा हरियाली का पहरा, वन्य जीवों के लिए सभी वन प्रभागों में लगेंगे फलदार पेड़ – मुख्यमंत्री….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर भ्रमण के दौरान रविवार को जिम कॉर्बेट रिजर्व के ढेला और फाटो रेंज का भ्रमण करने के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी माँ बिशना देवी के नाम पार्क के भीतर एक फलदार पौध का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम कॉर्बेट रिजर्व विश्व प्रसिद्ध एक स्थान है।यह जैव विविधता के लिए जाना जाता है।इसका संरक्षण व सवर्धन महत्वपूर्ण है इस दिशा में निरंतर कार्य गतिमान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे है, इस मानसून काल में प्रदेश के सभी 40 फॉरेस्ट डिविजनों में फलदार पौधे रोपित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।

इस मानसून काल में इन सभी डिवीजनों में विभिन्न फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े उन्हें जंगल में उनका भोजन मिले जिससे मानव जीव संघर्ष भी कम होंगे।उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान जो प्रधानमंत्री के द्वारा देशवासियों के लिए किए एक आह्वान करते हुए प्रारम्भ किया गया है। उसका जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत इस मानसून में राज्य में जंगलों में फलदार पौध लगाए जाएंगे।उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधों का रोपण कर सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने ढेला रेस्क्यू का भी  निरीक्षण किया।जहां वर्तमान में 11 टाइगर और 13 लेपर्ड हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट का सख्त रुख: बिना FIR गिरफ्तारी को बताया नियमविरुद्ध, जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल..... 

उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू सेंटर को और अधिक विकसित करने के लिए भारत सरकार स्तर पर प्रस्ताव भेज कर इस संबंध में अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने ढेला एवं फाटो रेंज का भ्रमण करने के बाद उन्होंने कहा कि यहॉ की प्राकृतिक सुंदरता व वाइल्ड लाइफ अपने आप में मनमोहन है। जो अपनी ओर बार बार यहॉ खींच लाती है। उन्होंने कहा कि फाटो रेंज को 12 महीने  के लिए खोला जा रहा है ताकि यहां वर्ष भर पर्यटक आए, उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियों संचालित हो रही हैं जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक रोजगार का बेहतर माध्यम है।पिछले वर्षों में यहां 25 करोड़ से अधिक धनराशि का रोजगार स्थानीय लोगों को मिला है उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंग्लिंग, राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक पर्यटन  की गतिविधियों को सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन के अनेक मार्ग और अधिक संख्या में खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस वर्ष से शीतकालीन यात्रा भी प्रारंभ की गई जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा इसे प्रोत्साहित किया गया।इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में चार धाम सहित अन्य सभी धार्मिक, पर्यटन यात्राओं में इस बार पर्यटकों की अपार संख्या बड़ी है कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू कर की गई है।राज्य सरकार  पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट का सख्त रुख: बिना FIR गिरफ्तारी को बताया नियमविरुद्ध, जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल..... 

इस दौरान विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजपा नेता गणेश रावत,भाजपा नेता अजीज खान,मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता,भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेम मेहरा,पूर्व मंत्री दिनेश मेहरा,आशा बिष्ट, संजय बिष्ट,भाजपा नेता सत्यप्रकाश शर्मा,पूर्व सभासद मोहम्मद आदिल,भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत,शुभम उत्तम, मनोज पांडे,भावना भट्ट,शिखर भट्ट के अलावा जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर डॉ साकेत बडोला, डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा,पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी,तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य,कालागढ़ एसडीओ बिन्दर पाल रेंजर नवीन चन्द्र पाण्डे आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट का सख्त रुख: बिना FIR गिरफ्तारी को बताया नियमविरुद्ध, जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल.....