Uncategorized

त्रिशूल चौक पर सीएम धामी का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। काशीपुर से खटीमा जाते समय जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला त्रिशूल चौक पहुंचा, पूरा क्षेत्र आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ मौके पर पहुंचे, जिससे माहौल एक विशाल रैली जैसा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर सम्मानित किया, वहीं सिख समाज की ओर से तलवार भेंट की गई। श्री अमरनाथ सेवा मंडल, ब्राह्मण समाज और नीलकंठ धाम समिति सहित कई संगठनों ने भी स्वागत में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस का एक्शन, महिला तस्कर सहित 4 गिरफ्तार......

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों और नगर निगम की योजनाओं को साझा किया। वहीं विधायक शिव अरोड़ा, वेद ठुकराल, सुरेश कोली सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इससे पहले बाजपुर, गदरपुर, किच्छा और सितारगंज में भी मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडों पर बड़ी चोट, 9 अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर.......