उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

जीआईसी लामाचौड़ में गूंजा सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने छात्रों को बताए आपातकालीन उपाय

लामाचौड़ – छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस की संचार शाखा ने राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में डायल 112 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपातकालीन सेवाओं के साथ ही नागरिक दायित्वों की जानकारी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मीडिया जगत ने खोया अपना सहज सहयोगी, गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक

नैनीताल – जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग, प्रशासनिक क्षेत्र और जिले के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अचानक निधन की सूचना से सहकर्मी, परिचित और जिले भर के मीडिया कर्मी स्तब्ध हैं। गिरिजा शंकर जोशी सहज, सरल, विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कुमाऊं के ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार, दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी

नैनीताल/हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जिले की दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

SIR में नाम कटने की अफवाहों पर विराम, प्रशासन बोला—पहले होगा सत्यापन

हल्द्वानी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को तहसील सभागार हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आयोजित बैठक […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

आयुष्मान से हो मरीजों का इलाज, सीडीओ ने रेफरल व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

हल्द्वानी – ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोग से प्रभावित लोगों के उपचार को लेकर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीडीओ ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौरव सेनानी मिलन में गूंजा सैनिक सम्मान का संदेश, धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

हल्द्वानी, 10 सितंबर। हल्द्वानी में गुरुवार को आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और सैनिक परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए उनके त्याग और राष्ट्रसेवा को याद […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

2027 पर भाजपा की नजर, उत्तराखंड में कमल खिलाने के लिए नितिन नवीन ने कसी कमर

हल्द्वानी। वर्ष 2027 में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों को भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है। हल्द्वानी में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड चुनाव की […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

युवा संवाद में नितिन नवीन और धामी ने दिए सफलता के मंत्र, बोले—युवा ही प्रदेश की ताकत

हल्द्वानी – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में करियर, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं ने भी सरकार की योजनाओं […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

भारत रत्न पंत के आदर्शों को किया याद, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

नैनीताल, 10 सितंबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम मल्लीताल, नैनीताल में आयोजित हुआ। इस दौरान पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

भारत रत्न पंत को नमन, मुख्यमंत्री धामी ने पंत पार्क के लिए की 10 लाख की घोषणा

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित पंत पार्क पहुंचकर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित पंत के योगदान को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड की धरती का गौरव और देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत […]