उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

धामी सरकार की पहल से पहाड़ी खानपान को बाजार, महिला समूहों को 60 फीसदी सब्सिडी

कालाढूंगी – उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी खानपान को नई पहचान दिलाने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन के दौरान नैनीताल जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों और सहकारिताओं को […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी को मिलेगी नई पहचान, सड़क, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं को लेकर सीएम की बड़ी घोषणाएं

कालाढूंगी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का निर्माण, अस्पताल का उच्चीकरण, 200 विद्युत पोलों की स्थापना सहित […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी में देर रात दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत – कार चालक फरार

बेलपड़ाव/कालाढूंगी – कालाढूंगी क्षेत्र के बेलपड़ाव में शुक्रवार देर रात कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

भोजन के साथ प्लास्टिक निगल रहे वन्यजीव? हाथी के गोबर में पन्नी मिलने से बढ़ी चिंता

कालाढूंगी – जंगलों और वन्यजीवों के आसपास फैल रहा प्लास्टिक कचरा बेजुबान जानवरों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कालाढूंगी क्षेत्र में हाथी के गोबर के बीच पीले रंग की प्लास्टिक की पन्नी दिखाई देने से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह स्थिति जंगलों और वन क्षेत्रों में प्लास्टिक […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

एक लिंक ने खाली किए बैंक खाते, कमोल शाखा में साइबर ठगी का मामला

कालाढूंगी – नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की कमोल शाखा में साइबर ठगी का मामला सामने आने से सोमवार को हड़कंप मच गया। साइबर ठगों ने बैंक के कैशियर के व्हाट्सएप नंबर से लिंक भेजकर एक उपभोक्ता के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, एक अन्य उपभोक्ता के खाते […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

अंटार्कटिका से अफगानिस्तान तक साइकिल यात्रा के अनुभव, कालाढूंगी में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सोमेन

कालाढूंगी – साइकिल के सहारे दुनिया के 191 देशों की यात्रा कर चुके पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी सोमेन देवनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में कालाढूंगी पहुंचने पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और अपनी लंबी विश्व यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक एकता […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’, महिलाओं और बच्चों को योजनाओं की जानकारी

कालाढूंगी – कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के जयपुर पाडली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी क्राइम

वायरल वीडियो ने खोली पोल, कालाढूंगी में लड़ने वाले स्कूली बच्चों की हुई काउंसलिंग

कालाढूंगी (नैनीताल) – कालाढूंगी क्षेत्र में सड़क के बीच स्कूली बच्चों के आपस में लड़ाई-झगड़ा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तथा स्कूल प्रबंधन के साथ थाना कालाढूंगी बुलाया गया, जहां […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी में सड़क हादसा, एक युवक की मौत – दूसरा गंभीर रूप से घायल

कालाढूंगी – चकलुवा क्षेत्र में चौधरी गेट के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया। हादसे में धरमपाल […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

डौनपरेवा में शहीद को नमन, जनता की समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय; 95 करोड़ की सड़क योजना के साथ तत्काल गड्ढामुक्ति के निर्देश

कोटाबाग – अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर राजकीय इंटर कॉलेज डौनपरेवा में श्रद्धांजलि सभा एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिनेश आर्य सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित […]