क्राइम दिल्ली

रामलीला के दौरान एक युवक की चाकू मारकर की हत्या……

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में शनिवार की रात तहसील के सामने एक तरफ चल रही रामलीला के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। रामलीला मंचन के दौरान ही लोगों की भीड़ की मौजूदगी में युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में रामगढ़ से अलवर अस्पताल लाया गया,

 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में शनिवार की रात तहसील के सामने ही रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान दर्शकों की भीड़ में अंतिम पंक्ति बैठे सीनियर सरकारी स्कूल के गेट पर चाकूबाजी की घटना हो गई। घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई। हैरानी की बात ये है कि जहां यह घटना हुई वहां से रामगढ़ पुलिस थाना महज 50 मीटर दूरी पर है और रामलीला के दौरान भी पुलिस बल मौके पर ही तैनात था

 

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, नैनीताल में चार लोग जिला बदर

इसके बाद भी हमलावर बेखौफ होकर सरेआम घटना को अंजाम देकर भाग निकले। रामगढ़ थाने के एएसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि थाने के रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में घायल अवस्था में किसी युवक के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो एक युवक लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर से खून बह रहा था। उसे रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति होने पर युवक को अलवर रेफर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  पंत कॉलोनी में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई अंग्रेजी शराब,स्कूटी सवार गिरफ्तार

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम 22 वर्षीय रवि नायक पुत्र जगदीश नायक निवासी नायक मोहल्ला रामगढ़ है। यह रामगढ़ में हलवाई का काम करता था। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। उसके शरीर पर चाकू के हमले के निशान पाए गए हैं। करीब 8-10 स्थान पर चाकू के घाव हैं। मृतक के शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस मामले की जांच की जा रही है कि इस हमले में कौन-कौन शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, नैनीताल में चार लोग जिला बदर