Uncategorized

महिला आरक्षी विजया राणा ने ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक के महत्वपूर्ण डाटा वाले खोये फोन को सकुशल किया सुपुर्द….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को आमजन की  सहायता करने एवं मानवता वादी कार्य करने के लिये हमेशा ही प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम के दिनाँक 10.10.2023 को पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी विजया राणा को ऐजेन्सी चौक पौड़ी के पास एक मोबाइल पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नारायण सिंह जनतवाल के निधन पर अजय भट्ट ने जताया गहरा दुख, आवास पहुंचकर दी पुष्पांजलि

 

महिला आरक्षी द्वारा तुरन्त ही फोन स्वामी का पता किया तो उक्त मोबाइल ग्रामीण बैंक प्रबन्धक पौड़ी श्री प्रवीण कुमार गोयल का होना पाया गया। जिस पर महिला आऱक्षी द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये उक्त मोबाइल को श्री प्रवीण कुमार गोयल के सुपुर्द किया गया उनके द्वारा बताया गया कि इस मोबाइल में बैंक से सम्बन्धित मेरा महत्वपूर्ण डाटा था।

 

यह भी पढ़ें 👉  नारायण सिंह जनतवाल के निधन पर अजय भट्ट ने जताया गहरा दुख, आवास पहुंचकर दी पुष्पांजलि

आज दिनांक 12.10.2023 को ग्रामीण बैंक प्रबन्धक पौड़ी श्री प्रवीण कुमार गोयल अपने सहकर्मियों के साथ पुलिस कार्यालय में आकर पौड़ी पुलिस की प्रशंसा की गयी और उनके द्वारा बताया गया कि पौड़ी पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नारायण सिंह जनतवाल के निधन पर अजय भट्ट ने जताया गहरा दुख, आवास पहुंचकर दी पुष्पांजलि

श्री प्रवीण कुमार गोयल एवं उनके सहकर्मियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में महिला आरक्षी विजया राणा की ईमानदारी की सराहना कर सम्मानित किया गया।