उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी-रक्षा सूत्र रक्त उपहार में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन……..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-अभ्युदय भारत एवं अनमोल संकल्प सिद्धि हल्द्वानी नस एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर रक्षा सूत्र रक्त उपहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 यूनिट रक्त का दान किया गया।

 

कार्यक्रम में एन एस एस के टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम में अभ्युदय भारत भारत के संयोजक मिथुन जायसवाल अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की तरफ से अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल सुमन पाठक नीतू सनवाल तरणजीत कौर बलजीत कौर आरती कुमार मनोज जौहरी रेनू कांडपाल सुनीता जोशी ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला युवक का शव, टूटे मोबाइल ने खोला पहचान का रास्ता

 

कार्यक्रम संयोजक मिथुन जायसवाल एवं सुचित्रा जायसवाल ने बताया की इस कार्यक्रम के पीछे का उद्देश्य रक्षा सूत्र के बदले बहनों को रक्षा के लिए रक्त का उपहार दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों के लिए रक्तदान करना था उन बहनों के लिए रक्तदान करना था जिनकी जिंदगी रक्त के लिए खतरे में पड़ जाती है। आगे आगे भी हमारा उद्देश्य इस तरह की योजनाएं के लिए पहल करना है

 

यह भी पढ़ें 👉  100 साल की स्मृति, सेवा और संघर्ष की विरासत , गुलाब सिंह को कांग्रेस का नमन

और पहले भी इस तरह की रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। आगे भी हमारे द्वारा इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे । प्रोफेसर एनएस बन कोठी प्रचार एमबीपीजी कॉलेज डॉ महेश कुमार डॉक्टर दीप सिंह डॉ मंजू पनेरु डॉ किरण कर्नाटक डॉ गोविंद बोहरा डॉक्टर राकेश कुमार डॉ भुवन मलकानी डॉ अमित सचदेवा इत्यादि। एमबीपीजी कॉलेज से प्रतिभागी किया। एचडीएफसी बैंक और उडुपीवाला का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मलबा आया तो खुद मौके पर पहुंचे SSP, जेसीबी लगाकर खुलवाया हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग