उत्तराखण्ड क्राइम सितारगंज

शातिर चोरों ने दिया लूट की घटना को अंजाम….. 

ख़बर शेयर करें -

ग्राम गोविंदपुर में चोरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम….

सितारगंज- सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में एक घर में चोरों ने लूट को अंजाम दिया। वही घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट लाठी-डंडों से हमला और चाकू से भी बाहर किया । वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचाया गया है। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ सितारगंज ओम प्रकाश सिंह।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर शिविर में चेक, टूल किट, कंबल और प्रमाण पत्र वितरित….

 

घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घर के लोगों से जानकारी जुटाई साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल ने लूट के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की है। वही लूट की घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची  आपको बता दे की टीमों ने साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री गणेश जोशी का रुद्रपुर दौरा, ‘मन की बात’ व गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत….

वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लूट का खुलासा करने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है ताकि लूट का खुलासा जल्द हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में UCC वर्षगांठ पर सम्मान और सेवा का संगम….