उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी- सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बनाए गये दो अवैध फड़ो को जेसीबी से किया ध्वस्त….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- यहाँ सरकारी जमीन पर हुए कब्ज़े पर चला ज़िला प्रशासन का बुलडोज़र….

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी में  यह नगर निगम और ज़िला प्रशासन ने आज बनभूलपुरा लाइन नंबर 12 में सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बनाए गये दो अवैध फड़ो पर कार्यवाही करते जेसीबी से ध्वस्त किया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की मौजूदगी में आज नगर निगम और प्रशासन की टीम ने बनभूलपुरा लाइन नम्बर12 में अवैध तरीके से बने तबेले और दो फड़ो को जेसीबी से ध्वस्त किया इस दौरान बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, नशे के खिलाफ कड़ा संदेश….

 

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सार्वजनिक स्थान को तबेले के रूप में विकसित कर दिया है, और उसमें दो फड़ भी बना दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि  नगर निगम ने दो फड़ स्वामियों को नोटिस देकर आज ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लायी है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि बनभूलपुरा लाइन नम्बर 12 में सार्वजनिक भूमि पर लोगों ने गलत तरीके से सरकारी भूमि पर  अतिक्रमण कर रखा था।

 

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से मुंबई सफर होगा किफायती, किराये में 30% तक कमी संभव….

जिसमें नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की आज की कार्यवाही अमल में लायी गयी है उन्होंने कहा आगे भी यदि कोई भी व्यक्ति अवैध अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बुक सेलरों पर छापेमारी, महंगी किताबें व बिना रेट की ड्रेस बेचने का खुलासा….