उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हार्ले डेविडसन फुटहिल चैप्टर बाइक राइडर्स की टीम पहुंची रिवर रॉक रिजॉर्ट….. 

ख़बर शेयर करें -

रिवर रॉक रिजॉर्ट में पहुंची हार्ले डेविडसन फुटहिल चैप्टर बाइक राइडर्स की टीम…..

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) निकटवर्ती क्षेत्र भुजियाघाट स्थित रिवर रॉक रिजॉर्ट में हार्ले डेविडसन फुटहिल चैप्टर बाइक राइडर्स की टीम पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बाइक चलाते समय सुरक्षा मानकों पर जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है और यह पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जान की हिफाजत के लिए होता है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना

 

यहां कई बाइक राइडर्स ने बताया कि उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा बाइक के माध्यम से की है ऐसे में वह सुरक्षा का विशेष ख्याल रखते हैं। बाइक राइडरों ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि जीवन अनमोल होता है और बाइक चलाते समय सावधानी बरतना  चाहिए इसलिए जरूरी है क्योंकि यदि कोई दुर्घटना होती है

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम-नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर पुलिस की नजर, नियमों के पालन की अपील

तो परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में वाहन के सभी कागज पूरे रखने चाहिए और हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए साथ ही सरकार के बनाए सुरक्षा नियमों का भी पालन करना चाहिए तभी जीवन सुरक्षित रह सकता है।