उत्तराखण्ड हल्द्वानी

शादी वाले घर में लगी, लाखो का सामान जल कर खाक, आग से चार लोग झुलसे….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 में एक मकान में आग लगने से जहां लाखों का नुकसान हो गया वहीं 4 लोग झुलस गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट पर बताई जा रही है। क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती, कालाढूंगी बाजार में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ जांच; तीन खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे

 

जानकारी के अनुसार लाइन नंबर अट्ठारह स्थित हसीन अहमद के घर शादी का आयोजन था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें चार बच्चे झुलस गए। जिन्हें उपचार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की रॉयल एनफील्ड बरामद - आरोपी गिरफ्तार

 

आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। घर अंदर गली में होने के कारण थोड़ा दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।