उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

चार नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा, सुविधाओं और समस्याओं पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद नैनीताल, भीमताल, महुआखेड़ागंज और नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान संबंधित निकायों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। साथ ही पर्यावरण मित्रों एवं अन्य कर्मचारियों की संख्या, उनकी कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित भुगतान और मान्यता प्रकरणों पर होगा नियमित फॉलोअप, सूचना विभाग ने दिए निर्देश

बैठक में पर्यावरण मित्रों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र कर्मचारियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आयोग की ओर से निकायों में कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उनके हितों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रदेश के पर्यावरण मित्रों को सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में आयोग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, खुर्पाताल-दोगड़ा-पटुवाडांगर रहे अव्वल

बैठक में अधिकारियों से कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करने और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की गई।