उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

जंतवाल के निधन को भावना मेहरा ने बताया अपूरणीय क्षति, परिवार को बंधाया ढांढस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/भीमताल – उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को वह सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के साथ जंतवाल गांव पहुंचीं और दिवंगत नेता के आवास पर परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  पेराई सत्र से पहले डीएम की दोटूक, किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

इस दौरान भावना मेहरा ने स्वर्गीय जंतवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी पत्नी सावित्री जंतवाल, पुत्रियों उत्तरा और उर्वशी सहित अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान

राजनीति और सामाजिक जीवन में योगदान रहेगा स्मरणीय

भावना मेहरा ने कहा कि डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्य और समाज के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने जलाए खुशियों के दीप, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।