उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। प्रशासन की जवाबदेही और शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  युवक की मौत की जांच तेज, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास से जुड़ी आवश्यकताओं और विभिन्न कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा और मोहन पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों की मेहनत का सम्मान, दीपावली से पहले मिला बोनस

इसके अलावा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्र और उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।