उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

दिनेश आर्य के राज्यसभा पहुंचने पर अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास को लेकर जताया विश्वास

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य प्रदेश की जनआकांक्षाओं और जनसमस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने के साथ उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य का पार्टी संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर परिश्रम सराहनीय रहा है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के पैसे का समय पर हो इस्तेमाल, काम में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा कि राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण सदन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्हें उम्मीद है कि दिनेश आर्य प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखेंगे।

अजय भट्ट ने दिनेश आर्य के सफल और उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि मां भारती की सेवा और देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।