उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

ट्रक ड्राइवर और दर्जी निकले स्मैक तस्करी के आरोपी, लालकुआं में पुलिस ने दबोचा

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” और ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी नैनीताल और कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान 218.04 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है। मौके से एक अल्टो कार भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों, एसओजी और एएनटीएफ को नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय संसाधनों में तलाशा रोजगार, प्राकृतिक साबुन से बनाई अलग पहचान

सुभाष नगर बैरियर के पास पकड़ी गई कार

दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 56/26 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों ने प्रस्तुत किए गीत-नृत्य, सम्मान से बढ़ा उत्साह

बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाने की बात

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे स्मैक बहेड़ी से खरीदकर ला रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नदीम खान उर्फ गण्ठा ट्रक ड्राइवर है, जबकि दूसरा आरोपी मो. शफीक उर्फ शफी बनभूलपुरा क्षेत्र में दर्जी का काम करता है। दोनों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा पुत्र शकील खान, निवासी वार्ड नंबर 18, इंद्रानगर पुलिया के पास, सिरोली कला, थाना पुलभट्टा, जिला ऊधमसिंह नगर, मूल निवासी धोबी तालाब, शेखुपुरा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उम्र 36 वर्ष तथा मो. शफीक उर्फ शफी पुत्र मो. बल्ली, निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई है।