उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

उपचार के दौरान आरक्षी प्रकाश नैनवाल का निधन, पुलिस लाइन में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात आरक्षी प्रकाश नैनवाल का 30 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत आरक्षी को पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शोक सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम/ट्रैफिक, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’, महिलाओं और बच्चों को योजनाओं की जानकारी

कर्तव्यनिष्ठ सेवाभाव को किया याद

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल के सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठ सेवाभाव को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पुलिस लाइन का माहौल गमगीन रहा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिवंगत आरक्षी के परिजन भी मौजूद रहे। एसएसपी नैनीताल ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  औचक निरीक्षण में खुलीं नगर पालिका की व्यवस्थाओं की परतें, मंडलायुक्त नाराज

नैनीताल पुलिस परिवार ने दिवंगत आरक्षी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में शनि का जलवा, 4 अक्टूबर को 2026 में सबसे चमकीला नजर आएगा