उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल में जनगणना की तैयारी शुरू, 16 नवंबर से स्व-गणना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया के साथ-साथ तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।

जनगणना विभाग के सहायक निदेशक अरविंद सिंह और अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संकलन और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का खाका तैयार, मेला क्षेत्र में पुलिस ने संभाला मोर्चा

सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अप्रैल माह में पूरा किया जा चुका है। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना कराई जाएगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद छूटे हुए एवं पात्र लोगों की गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में जनसंख्या गणना के लिए करीब चार हजार प्रगणकों की तैनाती की जाएगी। गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत एकत्र की जाएगी। इसके लिए करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से आंकड़े संकलित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में साइबर थाना और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 114 सिम समेत टेलीकॉम उपकरण बरामद

तकनीकी प्रक्रिया पर विशेष जोर

अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि जनगणना कार्य में तकनीकी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, सात प्रतिष्ठानों की जांच और मिठाई का सैंपल

कार्यशाला में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर संख्याधिकारी कमल मेहरा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।