उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

वारदात के बाद नहीं बच सके आरोपी, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचे पर्स छीनने वाले दो युवक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना का बनभूलपुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में छीना गया पर्स, 2200 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु निवासी जय सिंह मेहता पुत्र देव सिंह मेहता ने कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पर्स छीन लिया था। पर्स में 2200 रुपये नकद समेत अन्य सामान रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल FIR संख्या 158/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

वोल्गा होटल के पास दबोचे गए

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और तलाश की। पुलिस के अनुसार इसी दौरान वोल्गा होटल के पास, बनभूलपुरा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में छीना गया सामान भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी विवाद, 25 वर्षीय युवक की मौत

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना (19) पुत्र यशपाल आर्य तथा अभय सिंह (19) पुत्र बबलू सिंह, दोनों निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर-12, राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्लास्टिक को ना, जूट बैग को हां: नंदा देवी महोत्सव में ‘सेल्फी विद जूट बैग’ अभियान

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को बरामद माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।