उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ग्रामीण उद्यमिता को पंख देने की पहल, धारी में छह गांवों में लगी चौपाल; 105 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

ख़बर शेयर करें -

धारी – ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत सोमवार को विकासखंड धारी में चौथे दिन व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। आईईसी वैन के माध्यम से मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी और सुनकिया ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को योजना और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं।

इस दौरान रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम ने अलग-अलग ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित की। चौपाल में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के साथ-साथ ग्राम्य विकास और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न चौपालों में करीब 105 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात के जुलूस से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक, रामनगर पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान; सोशल मीडिया पर भी निगरानी

स्थानीय उत्पादों को मिला ऑनलाइन बाजार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के लाभार्थी अर्जुन बिष्ट के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। टीम द्वारा उनके उत्पादों का Meesho पर ऑनलाइन मार्केट लिंकेज कराया गया।

इस पहल से स्थानीय उद्यमी अपने उत्पादों को गांव और स्थानीय बाजार तक सीमित रखने के बजाय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंचा सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण उद्यमियों को डिजिटल बाजार से जोड़ने से उनकी आय बढ़ाने और स्वरोजगार को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हर बूथ पर सक्रिय होगी भाजपा की टीम, जिला कार्य योजना बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सत्यापन पर हुआ मंथन

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को उद्यम शुरू करने, उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए स्थानीय स्तर पर उद्यमिता की मजबूत नींव तैयार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  खेत के रास्ते और गूल के विवाद में हुई मारपीट का खुलासा,ऑपरेशन प्रहार के तहत चार आरोपी गिरफ्तार