उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सेंट मैरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, POCSO कानून और अधिकारों की समझाई बारीकियां

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में समझाते हुए किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार या यौन अपराध की स्थिति में सजग रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नहर में शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निकाला बाहर

शोषण के खिलाफ चुप न रहें बच्चे

अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न होता है तो वे चुप न रहें। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, अभिभावक, शिक्षक या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें। बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाना उनका अधिकार है।

1098 पर मिलेगी तत्काल मदद

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि यह निःशुल्क 24×7 हेल्पलाइन है, जहां कोई भी बच्चा जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कागजों में एक, सड़क पर दो कारें; एक ही नंबर-चेसिस ने उलझाया परिवहन विभाग

अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति को नजरअंदाज न करें और समय रहते विश्वसनीय व्यक्ति से मदद लें।

यह भी पढ़ें 👉  घेराबंदी होते ही पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर सगाया मैरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अभियान के माध्यम से बच्चों में सुरक्षा, जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।