उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

आरसेटी में शहीदों को नमन, महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संकल्प

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी, नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक, नैनीताल अमित बाजपेई ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों को नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरसेटी की ओर से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस कैंप लगाया गया, जिसमें उन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। वहीं आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जहां उनके हुनर और स्वरोजगार की झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  नहर में डूबने से युवक की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से उठे सुरक्षा पर सवाल

कार्यक्रम के दौरान रोचक खेलों और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि अमित बाजपेई ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास और वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई अभियान के बीच अतिक्रमण पर गरजे महापौर, बोले- सार्वजनिक रास्ते खाली कराएं

कार्यक्रम में अतुल कुमार पांडेय, निदेशक बड़ौदा आरसेटी, वित्तीय परामर्शदाता सुरेश कुमार बिष्ट, संकाय सदस्य नरेंद्र सिंह पिलख्वाल, ब्यूटी पार्लर ट्रेनर मनिका, सिलाई ट्रेनर तारा देवी, मार्शल आर्ट ट्रेनर अश्विनी सहित प्रशिक्षणार्थी बबीता, रेनू, नीमा, कंचन, आरसेटी स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जा रही कार खाई में गिरी, चार लोग घायल - बाल-बाल बची जान