उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गूंजेगा एकता का संदेश, सीडीओ ने दिए आयोजन के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति और सम्मान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को विकासखंड सभागार, भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीडीओ ने जिले के सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों तथा महाविद्यालयों को स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों, प्रशिक्षार्थियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  131 हिमाच्छादित गांवों से होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाया जाएगा डेटा

प्रदर्शनी से लेकर कैंडल मार्च तक होंगे आयोजन

सीडीओ ने निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाए और विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि उसका अवलोकन करें। विभाजन के दौरान दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कागजों से लेकर कक्षा तक जांचे जाएंगे आरटीई दाखिले, डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं से जुड़ेगा युवा वर्ग

सीडीओ ने विद्यालयों में भाषण, निबंध, वाद-विवाद, परिचर्चा और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को MyGov पोर्टल पर 15 सितंबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों का प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। साथ ही विभाजन से प्रभावित परिवारों एवं उनके परिजनों के अनुभवों और सुझावों को साझा करने के लिए भी उपयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे फैक्ट्री कर्मी की मौत, जांच शुरू

राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने पर जोर

सीडीओ ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य केवल इतिहास की त्रासदी को याद करना नहीं, बल्कि उन लोगों को श्रद्धांजलि देना भी है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश समाज तक पहुंचाया जाना चाहिए।