उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बूथों पर पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मतदाता सत्यापन कार्य की जांच कर अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय और एमबी इंटर कॉलेज में संचालित मतदाता सत्यापन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संचालित किया जा रहा है तथा पूर्व में जारी नोटिसों पर विभिन्न बूथों में सुनवाई की जा रही है। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों को समझाया अपराध से बचाव का पाठ, पुलिस ने बताए हेल्पलाइन और सुरक्षा उपाय

दीपक रावत ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम, पिता के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बूथ पर पहुंचकर उसका संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बीएलओ बूथों पर उपलब्ध हैं और प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक नोटिस का समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाताओं को किसी भी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन और प्रमाणिक बनाना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ आरोपी दबोचा

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित बूथ पर उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सही रूप से निर्वाचक नामावली में दर्ज हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण का शुभारंभ, सीएम बोले—गांवों को मजबूत बनाएगा सहकार

आयुक्त दीपक रावत ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे, विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर, बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।