उत्तराखण्ड ज़रा हटके दिनेशपुर

विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, मायके वालों ने उत्पीड़न का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) – दिनेशपुर के श्रीराम कॉलोनी में 27 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न एवं मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, बड़े लक्ष्य तय करने का दिया संदेश

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मूड़ी देवथल, जनपद पिथौरागढ़ निवासी कंचन सामंत (27) पत्नी ललित मोहन सामंत अपने परिवार के साथ दिनेशपुर के श्रीराम कॉलोनी में रह रही थीं। रविवार शाम उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता आर्य ने किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, लोगों की सुनी समस्याएं

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंचन का लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था तथा उसके साथ मारपीट भी होती थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: ट्रांसपोर्ट नगर निरीक्षण के दौरान मेयर