उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, देर शाम ऐसे हुआ समझौता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर की एक युवती ने अल्मोड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कोतवाली में शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कोतवाली परिसर में घंटों तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद युवती ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि अल्मोड़ा का रहने वाला युवक हल्द्वानी में नौकरी करता है। करीब एक वर्ष पहले दोनों की मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने यह भी दावा किया कि वह दो माह की गर्भवती है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस दौरान युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंचे और काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। युवती शुरुआत में युवक से शादी की मांग पर अड़ी रही और उसका कहना था कि यदि शादी नहीं हुई तो वह पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

कोतवाली परिसर में युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी बहन भावुक होकर रोने लगी। परिजन उसे शांत कराने का प्रयास करते रहे, जिससे कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास ने की बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

देर शाम दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। युवती ने पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी और कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पथरी में दो साधुओं की हत्या का मामला, फरार संदिग्धों की तलाश तेज

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि दोनों पक्ष बालिग हैं। युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। आपसी समझौता होने के बाद उसने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके चलते आगे कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।