उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मुद्रिका खुशी गुरुरानी को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक से मिली मान्यता, खेल जगत में नई उपलब्धि

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (एनटीओ) के रूप में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 2 जुलाई 2026 को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर से आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

मुद्रिका ने असम के गुवाहाटी में आयोजित 8वीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान आयोजित नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (एनटीओ) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें इस उपलब्धि के लिए विश्व रिकॉर्ड की मान्यता प्रदान की गई। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने खिलाड़ी के साथ-साथ बॉक्सिंग के तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान स्थापित की है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 में परिवारों से शिक्षा, रोजगार और निवास संबंधी जानकारी ली जाएगी

मुद्रिका खुशी गुरुरानी पहले से ही पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

खेलों के साथ-साथ मुद्रिका वर्तमान में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) की पढ़ाई भी कर रही हैं। शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उनके संतुलित प्रदर्शन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर चोरगलिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

अपनी इस उपलब्धि पर मुद्रिका ने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी खेल और तकनीकी अधिकारियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला देखने पहुंचे लोगों को पुलिस ने सिखाए साइबर ठगी से बचने के तरीके

मुद्रिका खुशी गुरुरानी की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से युवा खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों को नई प्रेरणा देने का कार्य करेगी।