उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

यातायात व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग, पर्यटकों से प्रशासन की अपील

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद नैनीताल में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में आने वाले सभी पर्यटकों, श्रद्धालुओं, प्रवासियों एवं अतिथियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल जनपद देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में सभी आगंतुकों का दायित्व है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अनियोजित ढंग से खड़ा न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  तीन मंजिल तक पहुंची आग की लपटें, फायर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

उन्होंने बताया कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी पर्यटक प्रशासन का सहयोग करें और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।

जिलाधिकारी ने पर्यटकों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनका सम्मान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं के लिए नैनीताल पुलिस की व्यापक तैयारी

उन्होंने कहा कि जनपद में आने वाले सभी पर्यटकों का हृदय से स्वागत है। पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने के साथ-साथ अपने साथ सकारात्मक अनुभव और अच्छा संदेश लेकर जाएं, यही प्रशासन की अपेक्षा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस ने खोया अपना कर्मठ सिपाही, साथी के निधन से भावुक हुआ महकमा

जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निकायों, जिला पंचायत, पेयजल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों के लिए सभी सड़क मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें तथा पार्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।