उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम” अभियान के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र तथा एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना और यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट दे रही छात्राओं में अचानक मची भगदड़ जैसी स्थिति, एक छात्रा के चीखने के बाद फैली अफवाह

अभियान के दौरान कुल 253 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े 71 वाहनों के चालान किए, जबकि 11 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा गलत नंबर प्लेट अथवा संदिग्ध पाए गए 52 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रैश ड्राइविंग करने वाले 32 वाहन चालकों पर भी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। वहीं बिना नंबर प्लेट चल रहे 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 156 कोर्ट चालान भी किए तथा करीब 40,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिठाई और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांचने बाजार में उतरी खाद्य विभाग की टीम, पांच दुकानों को 15 दिन की मोहलत

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में प्रतिबंधित काली फिल्म लगी मिली, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया। इसके साथ ही एल्कोमीटर के माध्यम से ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की जांच कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खेत के रास्ते और गूल के विवाद में हुई मारपीट का खुलासा,ऑपरेशन प्रहार के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम” के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।