उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की कवायद, विधायक पहुंचे एसटीएच

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचकर नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मरीजों से उपचार व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधाओं और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक कैथ लैब कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। इससे हृदय रोगों के उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और समय के साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा खेलना पड़ा भारी, दो लोगों पर कार्रवाई

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने इस मुद्दे को लगातार सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण कैथ लैब पूरी तरह संचालित नहीं हो पा रही है। इस संबंध में शासन और संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जा रही है तथा जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर सुविधा को पूर्ण रूप से शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, ट्रांसफर लिस्ट जारी

विधायक ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रूद्रपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बड़ा प्लान, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था

इस दौरान पार्षद रवि जोशी, हेमंत शर्मा, मोहन बिष्ट, मोनू पांडे, दिवेश तिवारी, एडवोकेट धर्मवीर, देवेन्द्र नेगी, वसीम डैनी, मोहम्मद गुफरान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।