उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

रैश ड्राइविंग और ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, सड़क पर बेलगाम चालकों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन लगाम” अभियान के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, यातायात पुलिस और सीपीयू टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, काली फिल्म लगाने, बिना नंबर प्लेट और अवैध हूटर लगाने वालों पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव को देखते हुए स्कूलों की नई टाइमिंग जारी, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय

पुलिस के अनुसार 17 मई से 21 मई 2026 तक चलाए गए अभियान में रैश ड्राइविंग के मामलों में 38 वाहन सीज किए गए तथा 7 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। इसके अलावा ओवरस्पीड के मामलों में 5 और रॉन्ग साइड ड्राइविंग में 3 वाहन सीज किए गए।

ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 7 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गलत अथवा दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 57 और बिना नंबर प्लेट संचालित 67 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अवैध हूटर लगाने पर भी पुलिस ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कर्मियों की सुविधाओं में सुधार को लेकर SSP नैनीताल सख्त, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अभियान के दौरान कुल 1704 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 वाहन सीज किए गए, 24 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई तथा लगभग 4.19 लाख रुपये का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इतिहास और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर, हिमालय संग्रहालय पहुंचे आयुक्त

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।