उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

इतिहास और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर, हिमालय संग्रहालय पहुंचे आयुक्त

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर स्थित हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों, पारंपरिक उपकरणों, प्राचीन संगीत वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक महत्व की वस्तुओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विभिन्न विषयों पर शोध कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें शोध कार्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि शोध के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, नवीन सोच और गहन विश्लेषण अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के रामपुर रोड पर पत्रकार से मारपीट का मामला, आंख गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

दीपक रावत ने कहा कि हिमालय संग्रहालय में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की अनेक दुर्लभ वस्तुएं संरक्षित हैं, लेकिन सीमित स्थान के कारण सभी सामग्री का समुचित प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने संग्रहालय के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि चिन्हित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संग्रहालय नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐतिहासिक धरोहरों को देखने और समझने से युवाओं में नए विचार विकसित होते हैं और उन्हें अपनी विरासत के प्रति जागरूकता मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  स्टेट टॉपर सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डीपीएस में आयोजित हुआ विशेष समारोह

इस दौरान संग्रहालय प्रभारी प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. संजय टम्टा, डॉ. मनोज बाफिला, पीएस अधिकारी, डॉ. भुवन चंद्र शर्मा, डॉ. वीरेंद्र पाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर - ट्रॉली बरामद