उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ईंधन संरक्षण को लेकर SSP नैनीताल की पहल,मोटरसाइकिल से पहुंचे कार्यालय,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट और ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

एसएसपी नैनीताल ने बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचकर और क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन बचत के प्रति जागरूक किया। उनकी इस पहल को पुलिस विभाग और आम नागरिकों के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में एसपी सिटी ने कसी लगाम, समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बड़ी मात्रा में ऊर्जा संरक्षण किया जा सकता है।

एसएसपी ने आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग और पैदल चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जौ से लेकर स्मार्ट पशुपालन तक, पंत विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के तीन बड़े नवाचार

उन्होंने कहा कि यदि लोग अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें और साझा परिवहन को अपनाएं तो इससे ईंधन की खपत में कमी आएगी तथा प्रदूषण भी कम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित बीमारी पर कैड़ा सख्त, बोले-स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं

नैनीताल पुलिस द्वारा भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि “सुरक्षा, सेवा और राष्ट्रहित” की भावना के साथ नैनीताल पुलिस सदैव जनता के साथ खड़ी है और समाजहित में ऐसे जागरूकता अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।