उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती,ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर एक्शन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल – नैनीताल जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 219 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई ललित मोहन रयाल के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होमस्टे प्रकरण पर सख्ती, आरोपी मैनेजर सलाखों के पीछे….

अभियान के दौरान रेंटल बाइक, टैक्सी-मैक्सी, भारी वाहन एवं अन्य श्रेणी के वाहनों की सघन जांच की गई। आंकड़ों के अनुसार रेंटल बाइक के 53, टैक्सी-मैक्सी के 90, भारी वाहनों के 25 तथा अन्य वाहनों के 51 चालान किए गए।

इसके अलावा 49 वाहनों के परमिट उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन तथा यातायात नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी स्थिति में नियमों से समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का निस्तारण, अधिकारियों को अल्टीमेटम

जिला प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट ने खोले कई सवाल