उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नैनीताल में आज दो अहम सत्र

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – ओम बिरला जनपद नैनीताल के दौरे पर हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकसभा अध्यक्ष 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर नैनीताल पहुंचेंगे।

नैनीताल आगमन के उपरांत वे अपराह्न 12:30 बजे एटीआई नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं संवाद करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4:00 बजे एटीआई में ही पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी बैठक….

दिन भर के कार्यक्रमों के बाद लोकसभा अध्यक्ष सायं 6:00 बजे नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को अजय भट्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एटीआई परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कमोला के पास सड़क हादसे में युवक की जान गई, परिवार में मातम….

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, संयुक्त निदेशक शहरी विकास अवधेश कुमार, संयुक्त निदेशक एटीआई महेश कुमार तथा उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक में सख्त रुख, बाल श्रम खत्म करने और ड्रॉपआउट रोकने के लिए विशेष अभियान के निर्देश