उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

IMEI ट्रैकिंग से बड़ा खुलासा, कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल फोन….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालएसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए जनवरी से मार्च 2026 के बीच गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए। इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 37.48 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनने की ओर कदम, नैनीताल में एमयूवाई चौपाल शुरू; गांव-गांव पहुंचेगी उद्यमिता की सुविधा

पुलिस को मोबाइल ऐप और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मोबाइल रिकवरी के लिए विशेष टीम को सख्त निर्देश दिए। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में, सीओ ऑपरेशन अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, मुखानी में 121.95 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

टीम ने IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से अलग-अलग ब्रांड के मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें आईफोन, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी सहित कई कंपनियों के फोन शामिल हैं।

खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सभी फरियादी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने नैनीताल पुलिस का आभार जताया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने मोबाइल रिकवरी टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार, चेकिंग के दौरान 65 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद