उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

नैनीताल में नशे के खिलाफ अभियान तेज, स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को प्रभावी बनाने के लिए जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन मालिकों पर दर्ज किए मुकदमे

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 अप्रैल 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 3.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  निर्वाचन विभाग की तैयारी तेज, एसआईआर कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह, निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार, थाना काठगोदाम के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 44/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक, हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर (चौकी खेड़ा) और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह (चौकी खेड़ा)। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ढैला गांव सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार समेत पांच की हुई थी मौत, डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच