उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदामथाना काठगोदाम जल पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग को पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया को दीपक भंडारी द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गौला बैराज में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव को देखते हुए स्कूलों की नई टाइमिंग जारी, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय

पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से बुजुर्ग को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय (लगभग 80 वर्ष), निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया।

पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय और ममता उपाध्याय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता, विधानसभा में जीत का लिया संकल्प

जल पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, ट्रांसफर लिस्ट जारी