उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला समय और संसाधनों का नुकसान….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाले एक युवक को ₹5000 का चालान कर सख्त संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 29-03-2026 को दोपहर करीब 3:11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि वैलेजली लॉज, भोटियापड़ाव क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण और विकास का संतुलन, जमरानी परियोजना में दिख रहा असर….

जांच में पता चला कि सूचना देने वाला राहुल चौहान पुत्र बृज लाल निवासी वैलेजली लॉज, भोटियापड़ाव, हल्द्वानी अत्यधिक शराब के नशे में था और उसने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी कॉल की थी।

राजकीय कार्य में बाधा डालने और आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग के चलते पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पर पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत ₹5000 का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर जोर, नथुवाखान हर्बल टी यूनिट का भ्रमण….

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि डायल 112 केवल वास्तविक आपातकालीन स्थिति में ही इस्तेमाल किया जाए। झूठी सूचनाओं और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान तनाव के बीच केंद्र का साफ संदेश—देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन….