उत्तराखण्ड ज़रा हटके

ईरान तनाव के बीच केंद्र का साफ संदेश—देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन….

ख़बर शेयर करें -

ईरान में चल रहे तनाव को लेकर देश में फैल रही लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्र सरकार ने साफ स्थिति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं और सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा वैश्विक हालात भले ही तनावपूर्ण हैं, लेकिन देश में घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें। पुरी ने कहा कि सरकार ऊर्जा आपूर्ति, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार रियल टाइम निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, बस पलटने से मची चीख-पुकार.......

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और ईंधन सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच, सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क को 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार….

गौरतलब है कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है। कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच भारत सरकार ने अगले 60 दिनों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से पर्याप्त तेल आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी मैदान में उतरे उत्तराखंड भाजपा नेता, कई राज्यों में सक्रिय….

सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और देश में किसी भी तरह की कमी या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं।