उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

नैनीताल हाईवे हादसा: टूटा डिवाइडर बना मौत का जाल….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नैनीताल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह हाईवे पर पड़ा क्षतिग्रस्त डिवाइडर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार, चेकिंग के दौरान 65 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद

बुधवार देर रात हुए इस हादसे में तेज रफ्तार वाहन क्षतिग्रस्त डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से बाहर निकले लोहे के एंगल किशोर की गर्दन और जबड़े में घुस गए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनने की ओर कदम, नैनीताल में एमयूवाई चौपाल शुरू; गांव-गांव पहुंचेगी उद्यमिता की सुविधा

हादसे में किशोर का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर लंबे समय से खतरा बना हुआ था, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डौनपरेवा में शहीद को नमन, जनता की समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय; 95 करोड़ की सड़क योजना के साथ तत्काल गड्ढामुक्ति के निर्देश