उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस का एक्शन, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज_शांति,सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा मोहर्रम,ताजियों के मार्ग व ऊंचाई पर बनी सहमति

पुलिस के अनुसार 17 मार्च को गौला नदी के पास राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अनिल आर्या उर्फ अनिया को 58 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं 18 मार्च को गौरा पड़ाव क्षेत्र में नवीन भोजनालय के पास गली में चेकिंग के दौरान मोहन चंद्र जोशी को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

दूसरे आरोपी के पास से चार पेटी देशी शराब (182 पाउच), 48 पव्वे मैकडवल अंग्रेजी शराब और 46 पव्वे रॉयल स्टैग शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली बड़ी सफलता, सात दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हल्द्वानी में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह (एसओजी), कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, विजय भारद्वाज और ललित मेहरा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में मुक्तेश्वर पुलिस को सफलता, फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार