उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

घर से उद्यमिता की ओर: प्रीति सैनी की प्रेरक आत्मनिर्भरता की कहानी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – विकासखंड हल्द्वानी की प्रीति सैनी ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सरकारी सहयोग से एक सामान्य गृहिणी भी सफल उद्यमी बन सकती है। वैष्णवी आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव एवं सक्रिय सदस्य प्रीति सैनी ने हैंडीक्राफ्ट और मसाला निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी लिखी है।

सरकारी सहयोग ने बदल दी तकदीर

REAP/ग्रामोत्थान परियोजना के तहत प्रीति सैनी को ₹75,000 की सब्सिडी सहित कुल ₹3 लाख का ऋण प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने घर पर मसाला चक्की स्थापित कर शुद्ध घरेलू मसालों का उत्पादन शुरू किया। गुणवत्ता और मेहनत के बल पर उनके उत्पादों की मांग स्थानीय बाजारों, मेलों और शादी-विवाह सीजन में तेजी से बढ़ी।

त्योहारी सीजन में कमाई का नया मॉडल

यह भी पढ़ें 👉  पैर फिसला और खत्म हो गई जिंदगी — IIT छात्र की गंगनहर में दर्दनाक मौत

प्रत्येक त्योहार में प्रीति ने मौसमी उत्पादों से नई कमाई का मॉडल तैयार किया। होली पर चिप्स, कचरी और हर्बल रंग, दीपावली पर ऊन की फूल मालाएं, तोरण और विभिन्न हैंडीक्राफ्ट उत्पाद तैयार कर उन्होंने मौसमी मांग का भरपूर लाभ उठाया। ऋण की शेष राशि से उन्होंने एक छोटी दुकान भी खोली, जहां कॉस्मेटिक्स और दैनिक उपयोग का सामान बेचा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलमारी के ऊपर छिपे मिले तमंचे और कारतूस….

सालाना 80 हजार से 1 लाख की शुद्ध आय

इन सभी प्रयासों से प्रीति सैनी प्रतिवर्ष लगभग ₹80 हजार से ₹1 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। वे बताती हैं कि सरकारी योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोर्ट को बम धमकी, बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा….

सरकारी योजनाओं ने महिलाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का अवसर

प्रीति सैनी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं ने महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़कर समाज में नई पहचान दिलाई है।

प्रीति सैनी की कहानी इस बात का सशक्त प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी समर्थन और मेहनत से महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।