उत्तराखण्ड क्राइम रुड़की

पैर फिसला और खत्म हो गई जिंदगी — IIT छात्र की गंगनहर में दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रुड़की: आईआईटी रुड़की के एमबीए छात्र आशीष शुक्ला का शव घटना के छह दिन बाद गंगनहर से बरामद कर लिया गया है। आशीष 11 फरवरी की शाम अपने दोस्तों के साथ गंगनहर किनारे घूमने गया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह तेज धारा में गिरकर लापता हो गया था। घटना का एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस और जल पुलिस की टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। कई दिनों की तलाश के बाद आखिरकार छात्र का शव बरामद कर लिया गया। मृतक आशीष शुक्ला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस की सख्ती, लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ में मुठभेड़….