उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

गोष्ठी से बढ़ा दुग्ध उत्पादकों का मनोबल, 80 किसानों को मिला बोनस सम्मान….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दुग्ध उत्पादकों को सजग, प्रतिबद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक भव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। गोष्ठी में क्षेत्र की सात दुग्ध समितियों से जुड़े 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुग्ध संघ का उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि हर दुग्ध उत्पादक को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े हत्या, मूकदर्शक बना सिस्टम और खामोश होती गई गुंजन......

गोष्ठी के दौरान अधिक दुग्ध क्रय करने वाले 80 दुग्ध उत्पादकों को बोनस के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला, जिससे दुग्ध उत्पादकों का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ।

मुकेश बोरा ने बताया कि गोष्ठी में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ किसानों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  गौला–कोसी–नंधौर में खनन का नया इतिहास, टूटे पांच साल के सभी रिकॉर्ड….

कार्यक्रम में गहना, दरमोली, पोखरी, पंगराड़ी, भदोठी, शशबनी और अनूपरपा दुग्ध समितियों के अध्यक्ष–सचिवों सहित बड़ी संख्या में दुग्ध संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गरीब, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को साधता बजट…. 

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रबंधक संजय भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, पशु चिकित्सक बिमल भट्ट, महिला डेयरी प्रभारी गीता ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। गोष्ठी को दुग्ध उत्पादकों के लिए नई ऊर्जा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।