उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

विकासनगर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी रोडवेज बस, 3 यात्रियों की मौत….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस, जिसमें करीब 30 यात्री सवार थे, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुखद हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जज फार्म में पेयजल संकट पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, पाइपलाइनों की जांच की मांग

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर नैनीताल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, एडीएम ने चलाया चरखा

प्रशासन के अनुसार, घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है तथा घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।