उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून में ठगी के केस बढ़े, पुलिस ने दर्ज की FIR….

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनराजधानी देहरादून में ठगी के अलग-अलग मामलों ने एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। किसी को जमीन दिलाने का झांसा दिया गया तो किसी से होटल प्रोजेक्ट और लोन के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए गए। इन सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य संपत्ति विभाग के एक अधिकारी से आईटी पार्क क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का भरोसा दिलाकर ढाई लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने अधिकारी को जमीन आवंटन का झांसा दिया और रकम लेने के बाद संपर्क तोड़ लिया। जब अधिकारी को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती, कालाढूंगी बाजार में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ जांच; तीन खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे

वहीं, एक फर्नीचर व्यापारी को उसकी ही दुकान में काम करने वाले कारीगर ने बैंक से ऋण दिलाने का झांसा देकर 4.25 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपी ने दस्तावेजी प्रक्रिया और बैंक संपर्क का भरोसा दिलाकर व्यापारी से रकम ली, लेकिन न तो ऋण दिलाया और न ही पैसे वापस किए।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति से होटल प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर भी ठगी का मामला सामने आया है। निवेश का लालच देकर आरोपी ने पीड़ित से मोटी रकम ऐंठ ली। पुलिस के अनुसार सभी मामलों में जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, मुखानी में 121.95 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के निवेश, जमीन सौदे या ऋण प्रक्रिया में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही धनराशि का लेन-देन करें, ताकि ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन स्वरोजगार योजना से बदली प्रशांत की जिंदगी, 99.32 लाख की परियोजना से शुरू किया होटल व्यवसाय